Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

मुलायम नहीं तो माया सही, अमर सिंह पलटे

Print PDF
amarsinghसमाजवादी पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र देने के बाद पार्टी के पूर्व महासचिव अमर सिंह अब पार्टी के खिलाफ बोलने लगे हैं.

यहाँ तक वे अब उन लोगों की प्रशंसा करने लगे हैं जिनका वे कल तक भारी विरोध करते थे.

अमर सिंह ने मायावती की प्रशंसा के पुल बांध दिए और कहा कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने तमाम विषम परिस्थितियों में खुद को साबित किया है.

उन्होने सोनिया गांधी की भी तारीफ की और कहा कि सोनिया गांधी और मायावती दोनों ने तमाम मुश्किलों में स्वयं को साबित किया है. एक ने उत्तर प्रदेश में खुद को साबित किया, तो दूसरी ने पूरे देश के सामने अपनी पहचान बनाई है.

अमरसिंह ने स्पष्ट किया कि वे सपा महासचिव थे, इसलिए हर दल का विरोध करते थे. लेकिन इससे सपा के प्रमुख को यह गलतफहमी हो गई कि अमरसिंह सपा छोड़ कहीं नहीं जाएंगे.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS