Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

26/11 के शहीदों का अपमान मत करो!

Print PDF
shivsenaशिवसेना और संघ के बाद अब शिवसेना और कांग्रेस एक दूसरे से भीड़ गए हैं.

पहले कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि मुंबई पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद होनेवाले जवान उत्तर भारत के थे. उन्होनें कहा कि जिन लोगों ने मुम्बई की रक्षा की थी वे भी बिहार और उत्तरप्रदेश से थे.

लेकिन अब शिवसेना ने भी पलटवार कर दिया है. शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी शहीदों का अपमान ना करे. उन्होनें कहा कि राहुल गांधी विजय सालसकर, तुकाराम ओम्बले, काम्टे और हेमंत करकरे जैसे मराठी अधिकारियों और संदीप उन्नीथन जैसे दक्षिण भारतीय एनएसजी मेजर का अपमान कर रहे हैं.

इस तरह से क्षैत्रवाद की लड़ाई अब सुरक्षा अधिकारियों तक पहुँच गई है और शिवसेना और कांग्रेस सुरक्षा अधिकारियों को भी क्षैत्रवार बाँट रही है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS