Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कांग्रेस का तुष्टिकरण? दिग्विजय सिंह का आजमगढ दौरा

Print PDF
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा आजमगढ का दौरा किए जाने की खबरों से कांग्रेस के अल्पसंख्यक तुष्टिकरण का एक और चेहरा सामने आया है.

खबर है कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह बाटला हाउस एनकाउंटर के तथाकथित जख्मों पर मरहम लगाने के लिये बुधवार को आजमगढ़ पहुंच रहे हैं.

करीब डेढ़ साल पहले हुए दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में आजमगढ के कुछ युवक मारे गए थे. और इसी इलाके के कई युवक गिरफ्तार भी हुए थे.

दिग्विजय सिंह का कहना है कि वे सच्चाई का पता लगाने जा रहे हैं. लेकिन इसी बीच उ.प्र. पुलिस ने आजमगढ़ से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर दिग्विजय सिहं को मुश्किल में डाल दिया है.

उधर मुस्लिम संगठनों ने ऐलान किया है कि वो दिग्विजय को आजमगढ में नहीं घुसने देंगे. उनका कहना है कि केन्द्र सरकार ही बेकसूर नौजवानों को आतंकी बता कर जेल भेज रही है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS