कथित रूप से पूर्व आतंकवादी और सेना के लिए खुफिया सुचनाएँ जुटाने में मदद करने वाले व्यक्ति गुलाम मुहम्मद मीर को पद्म सम्मान दिए जाने से घाटी के अलगाववादी भड़क गए हैं.
हुर्रियत कांफ्रेंस के नरम दल के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा है कि - यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार ने एक ऐसे व्यक्ति को पुरस्कार के लिए चयनित किया है जो निर्दोष कश्मीरियों की व्यापक पैमाने पर हत्या में शामिल है.
उन्होने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को यूएन मिलिट्री आब्जरवर्स ग्रुप [यूएनएमओजीआईपी] के समक्ष उठाएंगे.
उल्लेखनीय है कि गुलाम मीर को पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा से देश में बवाल खड़ा हो गया है. अलगाववादी तत्व और अन्य लोग अलग अलग वजहों से विरोध कर रहे हैं.

