राहुल गाँधी ने एक कार्यक्रम के दौरान चप्पल उतारी तब गृह राज्यमंत्री रमेश भागवे ने उनकी चप्पलें अपने हाथ में उठा कर सुबह ही ठाकरे द्वारा की गई भविष्यवाणी को सच कर दिया.
ज्ञात रहे अपने मुखपत्र सामना में ठाकरे ने लिखा था कि एक समय जब संजय गांधी मुम्बई आए थे तब मुख्यमंत्री शंकर राव चव्हाण ने उनके जूते उठाए थे, अब देखते है कि अशोक चव्हाण राहुल का क्या उठाते है.
हालाकि मुख्य मंत्री ने तो नहीं मगर गृह राज्यमंत्री ने जरूर राहुल की चप्पलें उठाई.

