जयराम रमेश ने एजेंट कहे जाने पर आपा खोया
बीटी बैंगन मुद्दे पर सातवीं व अंतिम जन सुनवाई के दौरान बेंगलुरु में अलग-अलग समूहों द्वारा पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश पर निशाना साधा गया.
एक व्यक्ति ने रमेश पर मोंसेंटा का एजेंट होने का आरोप जड़ते हुए पूछा कि क्या वे किसी के दबाव में काम कर रहें है अथवा उनका मंत्रालय बीटी समर्थक लॉबी का समर्थन कर रहा है? इस पर रमेश विफर पड़े और प्रदर्शनकर्ता को मानसिक इलाज करवाने की सलाह दे डाली. उन्होने कहा कि वे इस तरह के वाहियात आरोप नहीं सह सकते.

