Thursday, Feb 09th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

पूर्व डीजीपी राठौड़ पर हमला

Print PDF
चंडीगढ़ में अदालत के बाहर एक युवक ने रुचिका से छेड़छाड़ के मामले में दोषी हरियाणा के पूर्व डीजीपी एस. पी. एस. राठौड़ पर छोटे चाकू से हमला कर दिया. घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के अनुसार हमलावर ने राठौड़ के सर व चेहरे पर तीन बार वार किये. घायल राठौड़ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है.हमलावर उत्सव शर्मा  गुजरात में फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई कर रहा था तथा मूलतः बनारस का रहने वाला है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS