Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

3 वर्ष, 19 हमले: देश आतंक की गिरफ्त में

Print PDF

blastपिछले 3 से 4 वर्षों में देश लगातार आतंकवादी हमलों को झेल रहा है. पिछला वर्ष अपेक्षाकृत शांत रहा. परंतु इस साल की शुरूआत में पूणे पर हुए हमले ने साबित कर दिया है कि आतंकवादियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं.

हाल के वर्षों में देश में हुए आतंकी हमलों की सूचि [जम्मू कश्मीर और पूर्वोत्तर की कुछ घटनाओं और माओवादियों की आतंकी कार्रवाहियों को छोड़कर]

13 फ़रवरी, 2010:
शहर: पूणे

जर्मन बेकरी में धमाका - 9 लोग मारे गए और 45 घायल हुए

26 नवम्बर, 2008:
शहर: मुंबई

होटल ताज, होटल ऑबराय, विकटोरिया टर्मिनस और छब्द हाउस पर चरमपंथी हमले. 170 लोग मारे गए.

30 अक्तूबर, 2008:
राज्य: असम

18 जगहों पर हुए बम धमाके. 70 से अधिक लोग मारे गए.

21 अक्तूबर , 2008:
शहर: इम्फाल

मणिपुर पुलिस कमांडो परिसर पर हमला. 17 लोग मारे गए.

29 सितम्बर, 2008:
शहर: मालेगाँव

एक वाहन में बम धमाका. 5 लोग मारे गए

29 सितम्बर, 2008:
शहर: मोडासा

एक मस्जिद के पास धमाका. 1 व्यक्ति मारा गया.

27 सितम्बर, 2008:
शहर: दिल्ली

महरौली के बाज़ार में बम धमाका. 3 लोग मारे गए.

13 सितम्बर, 2008:
शहर: दिल्ली

अलग-अलग जगहों पर बम धमाके. 26 लोग मारे गए.

26 जुलाई, 2008:
शहर: अहमदाबाद

5 स्थानों पर 20 बम विस्फोट. 50 से अधिक लोग मारे गए.

25 जुलाई, 2008:
शहर: बंगालुरू

बम धमाके में 1 व्यक्ति मारा गया.

13 मई, 2008:
शहर: जयपुर

सिलसिलेवार बम धमाके. 68 लोग मारे गए.

1 जनवरी, 2008:
शहर: रामपुर

केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के कैंप पर हमला. 8 लोग मारे गए.

23 नवंबर , 2007:
शहर: लखनऊ, फ़ैज़ाबाद और वाराणसी

तीन शहरों में धमाके. 13 लोग मारे गए.

11 अक्तूबर, 2007:
शहर: अजमेर

अजमेर शरीफ़ में धमाका. 2 लोग मारे गए.

25 अगस्त, 2007:
शहर: हैदराबाद

35 लोग मारे गए.

18 मई, 2007:
शहर: हैदराबाद

मक्का मस्जिद में धमाका. 13 लोग मारे गए.

19 फरवरी, 2007:
समझौता एक्सप्रेस में धमाका. 66 यात्री मारे गए.

8 सितम्बर, 2006:
शहर: मालेगांव

तीन धमाके. 32 लोग मारे गए.

11 जुलाई, 2006:
शहर: मुंबई

शृंखलाबद्ध धमाके. 170 लोग मारे गए.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS