Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

7 मासूम लेकिन अघोषित “खतरनाक” प्राणी

Print PDF

शेर, बाघ, चित्ता, मगरमच्छ आदि जानवर हिंसक प्राणियों की श्रेणी में आते हैं. इनके पास जाने से पहले कोई भी व्यक्ति दो बार जरूर सोचेगा. लेकिन दुनिया में कई प्राणी ऐसे भी हैं जिनके पास जाने से इंसान डरते नहीं लेकिन वे भी उसकी जान के लिए खतरा हो सकते हैं. ऐसे ही 7 प्राणी –

हाथी:

elephant-attack

हाथी विशालकाय प्राणी है और उसे इंसान का मित्र माना जाता है. हाथियों में सोचने और समझने की शक्ति होती है. उन्हें दुख प्रगट करना और रोना भी आता है. लेकिन उनका भीमकाय शरीर इंसान के लिए खतरा उत्पन्न करता है. कई मामले ऐसे भी सामने आए हैं जब हाथी के द्वारा दिखाए गए ‘प्यार” ने महावत की जान ले ली हो. यही नहीं प्रजनन के मौसम में पुरूष हाथी अत्यधिक हिंसक हो जाता है और जरा सी नाराजगी कहर ढा सकती है.


दरियाई घोड़े

hippo

वे दिखने में बहुत ही मासूम से लगते हैं, लेकिन उनके शरीर का वजन उन्हे वह ताकत देता है जो हम सोच भी नही सकते. 8000 पोंड का हिप्पो 20 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकता है और इससे पहले की आप कुछ समझ सकें, वह आप का काम तमाम कर सकता है. हिप्पो 6000 पोंड का दबाव पैदा कर सकता है. जाहिर है हम इंसान उसे झेल नहीं सकते. इसलिए दरियाई घोड़े को उत्तेजित करने के बारे में सोचें भी नहीं.


डॉल्फिन:

dolphin

डॉल्फिन इंसानों के सबसे करीब मानी जाती है. डॉल्फिन समझदार होती है, उसे आनंद लेना और प्रदान करना आता है, वह खेलती है और अपने पंखों का इस्तेमाल हाथ की तरह करती है. आपने टीवी पर डॉल्फिन को इंसानों के साथ खेलते देखा होगा. लेकिन तस्वीर इतनी अच्छी भी नहीं है. डॉल्फिन अपने ‘आनंद’ और खेल के लिए किसी कि जान भी ले सकती है. पुरूष डॉल्फिन पुरूष मानव के द्वारा मादा डॉल्फिन के साथ खेलना अमूमन पसंद नहीं करते और आक्रामक व्यवहार करते हैं, क्योंकि उसको यह मादा को प्राप्त करने की प्रतियोगिता लगती है.


हंस:

swan

हंस? जी हाँ हंस. यह खुबसूरत पक्षी भी हिंसक हो उठता है, बशर्ते उसे अपने बच्चों पर कोई खतरा मंडराता दिखे. हंस इस हद तक हिंसक हो जाते हैं कि यदि कोई अन्य पक्षी उस पर हमला करे तो उन दोनों में से किसी एक की ही जान बचती है! हंस का वजन 30 पाउंड का होता है और वह अपने अपने दुश्मनों को पानी में डूबोकर मारने के लिए कुख्यात है. इसलिए तैरना ना आएँ तो बेहतर है दूर ही रहें.


चिपमंक:

chipmunk

चिपमंक साइबेरिया के प्रदेश में देखे जाते हैं. यह नन्हे जीव मात्र 6 इंच के होते हैं और बेहद मासूम भी. लेकिन इनके काटने से लाइम और रेबीज़ होने का खतरा रहता है. यह जीव अपने भोजन को प्राप्त करने के लिए इंसानों को काट सकता है. रेबीज़ का इलाज सम्भव है बशर्ते सही समय पर लिया जाए.


चिम्पांजी:

chimpanzee

इंसानों का सबसे करीबी प्राणी यदि कोई है तो वह चिम्पांजी है. चिम्पांजी का शरीर लगभग मानव जैसा होता है और व्यवहार भी. व्यवहार इस तरह से कि, चिम्पांजी भी गुट बनाकर रहने और गुट बनाकर हमले करने के लिए जाने जाते हैं.

कई ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं जब चिम्पांजी ने अपने ही मालिक या उसके मित्र पर हमला कर अथवा अत्यधिक ‘प्यार” दिखाकर हड्डियाँ तोड़ दी हों या चेहरा नोच लिया हो. ध्यान रखिए – चिम्पांजी छोटे जरूर लग सकते हैं लेकिन वह इंसान से 5 गुना अधिक ताकतवर होते हैं!


लोरिस:

loris

लोरिस बहुत ही मासूम सा और शर्मिला प्राणी होता है. लोग उसे अपना पालतु बनाना चाहते हैं. वह अमुमन हिंसक नहीं होता. लेकिन उसकी कोहनी खतरनाक होती है! लोरिस अपनी कोहनी में टोक्सिन पैदा करता है जो जहरीला होता है. इससे पेट खराब हो जाता है और जान भी जा सकती है. लोरिस यदि आक्रामक हो जाए तो वह अपनी कोहनी चूस कर जहर को अपने मूँह में भर लेता है और फिर सामने खड़े व्यक्ति को काटकर जहर उसके शरीर में पहुँचा देता है!

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS