Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

स्वच्छता - चंढीगढ सबसे आगे, प. बंगाल सबसे पीछे

Print PDF
chandigarhनेशनल रेटिंग एक्सरसाइज़ द्वारा जारी किए गए आँकडों के अनुसार चंडीगढ भारत का सबसे स्वच्छ शहर है. यह रेटिंग शहर की सफाई व्यवस्था को ध्यान में रख कर दी गई है. इस रेटिंग के हिसाब से चंडीगढ सबसे आगे है और उसके बाद मैसूर, सूरत और नई दिल्ली आते हैं.

इस सर्वे में देश के 423 शहरों का समावेश किया गया था जिसमें 72% आबादी  रहती है.

इस सर्वे से कई चौंकाने वाले नतीजे प्राप्त हुए हैं. उदाहरण के लिए देश में कोई भी शहर ऐसा नहीं है जिसे पूर्ण रूप से हराभरा कहा जा सके. कोई भी शहर ऐसा नहीं है जहाँ जीवन यापन एकदम सरल हो.

190 शहर ऐसे हैं जहाँ पर्यावरण विनाश के करीब है और आपात स्थिति पैदा हो चुकी है. ऐसे अधिकतर शहर उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार से हैं.

229 शहरों को काली सूचि में डाला गया है जहाँ साफ सफाई के क्षैत्र में काफी काम किया जाना बाकी है. ऐसे अधिकतर शहर प. बंगाल में हैं. इसके बाद महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश का क्रम आता है.

भारत के मात्र 6 शहर ऐसे है जो शहर भर का 100% कचरा एकत्र करते हैं जबकि 24 शहर ऐसे हैं जो शहर भर का 80% कचरा एकत्र करते हैं.

उल्लेखनीय बात यह है कि श्रीनगर, अमृतसर, शिमला, उदयपुर जैसे पर्यटन के रूप से महत्वपूर्ण शहर स्वच्छता के पैमाने पर फिसड्डी साबित हुए हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS