वैज्ञानिकों ने कुछ अणुओं के बराबर इलेक्ट्रॉनिक स्विच बनाने में सफलता प्राप्त की है. सात अणुओं जितने इस स्विच का आकार एक मीटर के करोड़वें हिस्से के बराबर है.
यूनिवर्सिटी आफ साऊथ वेल्स सेंटर फार क्वांटम कम्प्यूटर टेक्नोलाजी तथा यूनिवर्सिटी आफ विसकानसन-मैडिसन ने विशेष माइक्रोस्कोप से अणुओं द्वारा यह दुनिया का सबसे छोटा ट्रांजिस्टर बनाया है.
अब माइक्रोचिप्स के आकार को और छोटा किया जा सकेगा. इससे गणना करने की गति वर्तमान यंत्रों से लाखों गुणा तेज हो जाएगी.

