डिस्कवरी न्यूज़ ने 2009 में विज्ञान जगत में हुई प्रगति का लेखाजोखा प्रस्तुत किया है. इसके आधार पर तथा कुछ अन्य स्रोतों के अधार पर तैयार 7 बड़ी खोजों की सूची:
7 - आर्डी ने खोला राज़
मानव के पूर्वज आखिर कितने वर्ष पहले मौजूद थे? उत्तरी इथोपिया से प्राप्त “आर्डी’ के कंकाल नई जानकारी उपलब्ध करवाई.
विस्तृत रिपोर्ट
6 – नए ग्रह
हब्बल स्पेस टेलिस्कोप ने कुछ ‘एलियन” ग्रह खोज निकाले. इन्हें एक्सोप्लेनेट नाम दिया गया है.
5 – यांत्रिक मानव
मानव के लिए एक्सोस्केलेटोन तैयार हो रहे हैं. इससे मानव आधा मानव और आधी मशीन बन जाएगा. इसके बाद ‘आइरनमैन” हकीकत होगा.
4 – बुढापे में जवानी
एल्बर्ट आइंस्टाइन कॉलेज ऑफ मेडिसीन के संशोधकों ने अब एक नई खोज की है. इस टीम ने पता लगा लिया है क्यों कुछ लोग लम्बी उम्र प्राप्त करते हैं और अपनी वृद्धावस्था में भी निरोगी और तंदुरूस्त रहते हैं.
विस्तृत रिपोर्ट
3 – चाँद पर पानी
भारत द्वारा भेजे गए चन्द्रयान पर लगे नासा के यंत्र ने चाँद पर पानी की मौजूदगी का पता लगाया. बाद में भारत के अपने मून इम्पेक्ट प्रोब से प्राप्त नतीजों ने भी इसकी पुष्टि की.
2 – नष्ट हो रहे हैं ग्लेशियर
हमारी सोच से कहीं अधिक तेजी से. 2009 में पता चला कि वैश्विक उष्णता की वजह से ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं, वह भी काफी तेजी से.
1 – मंगल पर पानी
नासा के फिनिक्स लेंडर ने मंगल ग्रह पर पानी की उपलब्धता का पता लगाया.