भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. राधाकृष्णन ने कहा है कि भारत सन 2013 तक अपने चन्द्रयान-2 के शुभारम्भ की तैयारी कर रहा है.
इसरो की स्वदेशी क्रायोजेनिक इंजन युक्त जीएसएलवी यान से चन्द्रयान-2 को वर्ष 2013 में प्रक्षेपित करने की योजना है. पिछले अप्रैल माह में क्रायोजेनिक इंजन के परिक्षण में आई गड़बड़ी का विश्लेषण किया जा रहा है तथा जल्दी ही खामियों को ठीक कर लिया जाएगा.
चन्द्रयान-2, इसरो का मानवरहित दुसरा चन्द्र-अभियान है.

