Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

धरती की ओर बढ़ रही है सौर सुनामी

Print PDF
Solar-Tsunami-2010वैज्ञानिकों ने धरती पर सौर सुनामी आने की चेतावनी दी है, इसके पीछे का कारण सूर्य के कोरोना से अस्वाभाविक चुंबकीय लपटें निकलना हैं जिससे विद्युत आवेशित बादल पृथ्वी की ओर बढ़ रहे है.

नासा के सोलर डायनेमिक्स आब्जरवेटरी (एसडीओ) सहित कई उपग्रहों ने रविवार को सूर्य के सनस्पाट 1092 से छोटी सौर लपटे जो पृथ्वी के बराबर है को रिकार्ड की हैं,  उपग्रहों ने ठंडी गैसों के बड़े बड़े तंतु भी रिकार्ड किये हैं जो सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में फैले हुए हैं जो सूर्य के कोरोना का हिस्सा है.

अंतरिक्ष में कोरोनल धमाका भी हुआ है. तथा यह अविश्वसनीय रूप से नौ करोड़ 30 लाख मील तक फैल चुकी है.  यह सौर सुनामी पृथ्वी की ओर बढ़ रही हैं.

ये गंभीर रूप से खतरनाक नहीं है,  मगर उपग्रहों के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS