भारत जल्द ही एक उपग्रह लॉंच करने जा रहा है जो समुद्र के जल स्तर की जाँच करेगा. यह उपग्रह फ्रांस की अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी के सहयोग से बनाया जाना है.
इस बारे में बताते हुए विज्ञान और तकनीक राज्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने बताया कि सरल नामक यह उपग्रह अपने साथ एक अल्टिमीटर (ALTIKA) लेकर जाएगा जो समुद्र के जल स्तर की ऊँचाई को मापेगा. इसके साथ एक अन्य पेलोड ARGOS भी होगा जो आँकडों को एकत्रित करेगा.
जहाँ फ्रांस की फ्रेंच नेशनल स्पेस एजेंसी ये दोनों पेलोड तैयार करेगी वहीं भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो इसके लिए उपग्रह तैयार करेगी और उसे लॉंच भी करेगी. यह उपग्रह 2011 में लॉंच किया जाना है.

