Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

Gliese 581g, जहाँ है जीवन सम्भव : तथ्यों की आसान समझ

Print PDF
Gliese-581gतो क्या हमने उस ग्रह की पहचान कर ली है जहाँ हमारी धरती की ही तरह जीवन के फलने फुलने की सारी सम्भावनाएँ मौजूद है? यदि कुछ वैज्ञानिकों की मानें तो ऐसा ही है. वैज्ञानिको का दावा है कि उन्होंने पृथ्वी जैसा ही एक ग्रह सौर मंडल से बाहर तलाश लिया है जहाँ जीवन की संभावनाएं हैं.

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के स्टिवन वॉ तो काफी सकारात्मक हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इस ग्रह की अवस्था और अपने तारे से इसकी दूरी देखते हुए लगता है कि इस ग्रह पर जीवन होने की सम्भावना शत प्रतिशत है.

यह ग्रह ‘गोल्डीलॉक्स जोन’ में आता है. पृथ्वी के जितने आकार के ग्रहों को गोल्डीलॉक प्लेनेट कहते हैं. ये वे ग्रह होते हैं जो जीवन की उत्पत्ति के लिए न तो तारों से बहुत अधिक दूर होते हैं और न ही बहुत पास.

हवाई स्थित डब्ल्यूएम कैक ऑब्जर्वेटरी में 11 साल तक अंतरिक्ष के अवलोकन के बाद Gliese 581g नामक इस ग्रह के बारे में जानकारियाँ उपलब्ध करवाई गई है. अमेरिकी संस्था नेशनल सांइस फाउंडेशन की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस ग्रह की हमारे सौर मंडल से दूरी अन्य ग्रहों की अपेक्षा कम है.

क्या है इस ग्रह की विशेषता -
  • इस ग्रह का आकार पृथ्वी जितना ही है
  • इसका द्रव्यमान पृथ्वी के द्रव्यमान का तीन गुना है
  • यह ग्रह लाल रंग के बौने तारे ‘ग्लीज 581’ की कक्षा में चक्कर लगाता है
  • यह पृथ्वी से 20.3 प्रकाश वर्ष (192000000000000 किमी या 119000000000000 मील) दूर है
  • इसे  27 अप्रैल, 2007 को खोजा गया था
  • इस ग्रह पर सिलिकेट चट्टान, लोहा, हीलियम, हाइड्रोजन, हीरा, बर्फ और कार्बन मोनोक्साइड हो सकती है
  • पृथ्वी की अपेक्षा यह ग्रह अपने तारे से काफी नजदीक है. पृथ्वी सूरज से 150,000,000 किलोमीटर दूर है परंतु यह अपने तारे से 11,000,000 किलोमीटर ही दूर है
  • परंतु इसका तारा सूरज की अपेक्षा छोटा और कम चमकदार है

यहाँ स्वागत किया जाता है परग्रही जीवों का

भारत के दूसरे "मून मिशन" की रूपरेखा

अंतरिक्ष में घर बनाओ, या फिर खात्मे के लिए तैयार रहो

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS