Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

उल्का गिरे घर के पास, तो क्या होगा असर?

Print PDF

asteroid-hits-earth-2अब एक वेबसाइट की मदद से आप जान सकते हैं कि यदि आपके घर के पास कोई उल्का गिरे तो उसका क्या असर होगा? इस वेबसाइट पर एक कैल्कुलैटर रखा गया है जहाँ विभिन्न परिमाणों को भरकर आप यह जान सकते हैं कि किसी आकार विशेष की उल्का के गिरने से क्या असर हो सकता है.

हर साल कई छोटी बडी उल्काएं पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करती है. परन्तु उनमे‍ से अधिकतर सभी वातावरण मे‍ प्रवेश करते ही जलकर समाप्त हो जाती है. ऐसा बहुत कम बार हुआ है कि धरती से कोई उल्का टकराई हो. परंतु कई उदाहरण ऐसे हैं जब भीमकाय उल्कापींडों के टकराने से धरती और वन तथा जीवसृष्टि को नुकसान पहुँचा है. ऐसा माना जाता है कि डायनासौर का खात्मा भी उल्कापिन्ड के टकराने से ही हुआ था.

बहरहाल ऐसा बहुत कम बार हुआ है, और आगे भी किसी भीमकाय उल्कापिन्ड के टकराने की सम्भावना काफ़ी कम है. आज तकनीक इतनी विकसित हो चुकी हैं कि आगामी सैंकडो वर्षो‍ के दौरान कौन सी बडी उल्का धरती से टकरा सकती है वह हमे पहले से ही पता है. परन्तु फ़िर भी यदि आप जानना चाहें कि किसी उल्कापिन्ड के टकराने का क्या असर हो सकता है आप इस साइट की मदद ले सकते है‍.

इस साइट पर प्रयोक्ता उल्का का सम्भावित कद चुन सकते है‍, गति चुन सकते है, वह किस कोण से टकराएगी यह लिख सकते है, और यह भी बता सकते है कि उल्का के टकराने वाले स्थल से वे कितनी दूर होंगे. इसके बाद इस साइट का कैल्कुलैटर कुछ गणनाएं कर यह बता देगा कि इस काल्पनिक टकराव का आप पर क्या असर होगा. यह साइट यह भी बताती है कि इस टकराव से कितनी ऊँची सुनामी उठेगी और इसका क्या असर होगा.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS