Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ड्रेगन उतरा धरती पर, निजी अंतरिक्ष उडानों को मिला बल

Print PDF
spacex-dragonतीन पैराशूटों के सहारे जब "ड्रेगन" मैक्सिको से 500 मील दूर समुद्र में उतरा तो कई लोगों के चेहरों पर मुस्कान तैर गई. ड्रेगन एक निजी कम्पनी स्पेसएक्स का स्पेस कैप्सुल है और यह पहला ऐसा स्पेस कैप्सुल है जिसे किसी निजी कम्पनी ने तैयार किया और निजी रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा और जिसने धरती पर सकुशल वापसी भी की. नासा को उम्मीद है कि इस सफलता से भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों को काफी बल मिलेगा.
स्पेसएक्स ने फाल्कन-9 रॉकेट से ड्रेगन स्पेस कैप्सुल को प्रक्षेपित किया था. इस सफल उडान के 3 घंटों के बाद ड्रैगन को सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौटाया गया. इस सफलता से उत्साहित स्पेसएक्स के संस्थापक एलोन मस्क ने पत्रकारों से कहा कि - 'यह कुछ ज्यादा ही अच्छा रहा. हमें एक बार भी बैकअप सिस्टम का इस्तेमाल नहीं करना पडा. अब आगे की राह और बेहतर ही होगी."

जानकार इस सफलता को एक उल्लेखनीय उपलब्धि मान रहे हैं. स्पेसक्राफ्ट विशेषज्ञ जोसेफ फ्रेगोला के अनुसार - वे स्पेसएक्स की इस कामयाबी को लेकर आशंकित थे, परन्तु ड्रैगन के सकुशल वापस लौट आने से उनकी आशंकाएँ मिट गई हैं. उन्होने कहा कि अब जमाना निजी कम्पनियों के द्वारा अंतरिक्ष अभियानों को अगले पडाव तक ले जाना है.

भविष्य:
नासा ने अपने अंतरिक्षयानों को रिटायर कर रहा है और अब उसका इरादा अपने अंतरिक्ष अभियानों और विशेष रूप से स्पेस स्टेशन तक माल ले जाने और अंतरिक्षयात्रियों को पहुँचाने का कार्य निजी कम्पनियों को देने का है. नासा चाहता है कि स्पेसएक्स जैसी कम्पनियाँ ही अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस स्टेशन तक ले जाए.

स्पेसएक्स इसके लिए तैयार भी है. एलोन मस्क के अनुसार वे भविष्य में अंतरिक्षयात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने के व्यापार में अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं. स्पेसएक्स के कोंट्राक्ट के अनुसार उसे 12 स्पेस फ्लाइट करनी है जिसके द्वारा कार्गो को स्पेस स्टेशन तक पहुँचाया जाएगा. यह कोंट्राक्ट 1.6 मीलियन डॉलर का है.

परंतु पहले स्पेसएक्स 3 परीक्षण उडाने करेगा. पहली परीक्षण उडान सफल रही है. अब दूसरी उडान अगले वर्ष की जाएगी जब स्पेसएक्स का कैप्सुल स्पेस स्टेशन तक जाएगा परंतु वह "डॉक" नहीं होगा. उसके बाद तीसरी उडान के दौरान स्पेस कैप्सुल स्पेस स्टेशन से डॉक होगा. और उसके बाद वास्तविक उडाने शुरू होगी.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS