Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

महिलाएँ हर जन्मदिन या वर्षगांठ कैसे याद रख लेती है?

Print PDF
woman-memoryक्या आप इस बात से हैरान हैं कि आपकी पत्नी को ना केवल परिवारवालों की बल्कि आस पडोस की महिलाओं व अन्य मित्रों की जन्मतिथि या विवाह की वर्षगांठ कैसे याद रह जाती है?

इसका सीधा सा जवाब यह है कि महिलाएँ की यादशक्ति प्राकृतिक रूप से पुरूषों की अपेक्षा बेहतर होती है. और अब कैम्ब्रीज विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपने प्रयोग के माध्यम से इस बात को साबित भी कर दिया है.

शोधकर्ताओं ने उनके प्रयोग के दौरान देखा कि महिलाओं की याददास्त पुरूषों की अपेक्षा काफी बेहतर होती है.

इस प्रयोग में 48 वर्ष से लेकर 90 वर्ष के 4500 पुरूष और महिलाओं ने भाग लिया था. इस लोगों से आम जिंदगी से जुडे कुछ सवाल पूछे गए और अन्य शारीरिक कार्य करवाए गए. शोधकर्ताओं ने पाया कि याद रखने के टेस्ट के दौरान महिलाओं ने पुरूषों की अपेक्षा अनुपात के हिसाब से 5.9 कम बार गलती की.

इस शोध से सिद्ध हुआ कि महिलाएँ की याद रखने की क्षमता प्राकृतिक रूप से अधिक परिष्कृत होती है. इस शोध से अलज़ायमर जैसे रोगों को समझने और उससे बचने के उपाय विकसित करने में मदद मिलेगी.

वैसे इस शोध से शायद उन छात्रों को भी अपनी परेशानी का जवाब मिल जाए जो यह सोचते हैं कि आखिर परिक्षाओं में लडकियाँ ही बाजी क्यों मार जाती है?
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS