30 वर्ष की उम्र महिलाओं के लिए सबसे अधिक सुंदरता लेकर आता है. एक सर्वे के नतीजों पर गौर करें तो यही परिणाम सामने आता है. इस सर्वे से पता चला है कि इस उम्र की महिलाएँ खुद को अधिक सुंदर और आत्मविश्वास से भरी मानती हैं.एक शोपिंग चैनल QVC ने 2000 पुरूषों और महिलाओं का सर्वे कर यह जानना चाहा कि किस आयुवर्ग के लोग अपने बारे में किस तरह की भावनाएँ रखते हैं. किस उम्र में वे अपने आपको सबसे अधिक आकर्षक मानते हैं. सर्वे से पता चला कि 30 की उम्र के आसपास की महिलाएँ युवतियों की अपेक्षा स्वयं को अधिक आत्मविश्वासी और स्टाइलिश मानती हैं,
30 आयुवर्ग की महिलाएँ 70% अधिक आत्मविश्वासी, 67% अधिक सुंदर और 47% अधिक स्टाइलिश होती हैं. और अधिकतर महिलाओं का विचार यही होता है कि - जैसे जैसे उम्र बढती है, सुंदरता भी बढती जाती है. इसकी एक बड़ी वजह यह है कि उम्र के साथ उनका अनुभव भी बढता है और साथ ही साथ आत्मविश्वास भी आता जाता है. 51% महिलाएँ स्वीकार करती हैं कि बढती उम्र के साथ वे अपनी सुंदरता को लेकर कम आशंकित हो जाती है और उनकी हिनभावना भी कम हो जाती है. उम्र बढने के साथ साथ उनका आत्मविश्वास बढता जाता है और वे खुद के प्रति अधिक आश्वस्त हो जाती हैं.
इस सर्वे से जुडी सु लेस्सन के अनुसार यह शोध यह साबित करता है कि सुंदरता मात्र शारीरिक नहीं होती है. यह अधिक मायने नहीं रखता कि आप दिखती कैसी हैं? परंतु यह बहुत मायने रखता है कि आप कितनी आत्मविश्वासी हैं? इसके साथ ही यह भी मायने रखता है कि आपका व्यक्तित्व यानी कि पर्सनालिटी कैसी है और आपकी स्टाइलिंग भी.

