हम अपने अधोवस्त्रों के लिए जिस तरह के रंग पसंद करते हैं उससे हमारे व्यक्तित्व का आभास हो सकता है. अधोवस्त्रों के रंग यह प्रदर्शित कर सकते हैं कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं, आपका स्वभाव कैसा है और आपको क्या पसंद है. यही नहीं अधोवस्त्रों के रंग यह भी बताते हैं कि आप किस तरह के प्रेमी हैं.
मशहूर मनोविज्ञानी डॉना डाउसन ने अपनी एक शोध रिपोर्ट में अधोवस्त्रों के रंग और व्यक्तित्व और रूचियों का उस पर असर, इस विषय पर जानकारियाँ प्रदान की है.
लाल रंग - यदि आप लाल रंग की ब्रा पहनना पसंद करती हैं तो इससे यह पता चलता है कि आप कम शर्माती हैं. ऐसे लोग उत्साही होते हैं, और नैतृत्व करने की क्षमता रखते हैं.
गुलाबी रंग - यदि आप गुलाबी रंग के अधोवस्त्र पहनती हैं तो इसका अर्थ है कि आप नैतृत्व करने से घभराती हैं और चाहती है कि आपका साथी सारे निर्णय ले. इस रंग के अधोवस्त्र पहनने वाली महिलाएँ रोमांटिक होती हैं. उनमें मातृत्व की भावना भी काफी प्रबल होती है.
सफेद रंग - सफेद रंग के अधोवस्त्र पहनने वाले व्यक्ति हमेशा सीखने की ललक रखते हैं.
काला रंग - काले रंग के अधोवस्त्र महनने वाली महिलाएँ एकांकी होती हैं और मानसिक रूप से काफी सक्षम भी. ये महिलाएँ अति उत्साही होती हैं.

