ऑस्ट्रेलिया की उड्डयन कम्पनी क्वांटस का इरादा अपने कार्बन उत्सर्जन को 1.5% तक कम करने का है और इसके लिए कम्पनी की महत्वाकांक्षा है कचरे में से बायो ईंधन बनाकर उससे जहाज को उडाना.इसके लिए कम्पनी सिडनी में एक बायो ईंधन प्लांट भी स्थापित करने जा रही है. अमेरिका की कम्पनी सोलेना के सहयोग से बनने वाले इस प्लांट में Fischer-Tropsch पद्धति से "हरा ईंधन" बनाया जाएगा. कम्पनी का मानना है कि इस हरे ईंधन की वजह से ग्रीनहाउस गैस की करीब 95% तक बचत होगी.
कम्पनी के अनुसार इससे प्रतिवर्ष 5,50,000 टन कार्बन डायोक्साइड का उत्सर्जन कम होगा. इसमें शामिल है 2,50,000 टन कचरे को लैंडफिल पर भेजने से रोकना, 20 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करना और 72000 टन बायो ईंधन तैयार करना.
न्यूज़.कॉम.एयू की खबर के अनुसार क्वांटस का इरादा अगले एक साल की भीतर बायोईंधन से चलने वाले जहाज बेडे को खडा करना है.

