Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

क्या पढने में सरल अक्षर हमारी स्मृति कमजोर बनाते हैं?

Print PDF
touchscreenवैज्ञानिकों का मत है कि किताबों से अधिक ईबुक की लोकप्रियता लोगों की यादशक्ति पर विपरित प्रभाव डाल रही है. इसके पीछे की वजह है ईबुक रीडर में इस्तेमाल होने वाले अक्षर या फोंट जो कि इस तरह के होते हैं जिन्हें पढना आसान हो और जो स्क्रीन पर सुस्पष्ट दिखे. परंतु इस तरह के फोंट से लिखे लेख को याद रख पाना कठीन हो जाता है.

प्रिंस्टन विश्वविद्यालय द्वारा की गई शोध के नतीजे उस आम धारणा के विपरित आए हैं कि आसान और सुस्पष्ट अक्षरों में लिखे पाठ को पढकर उसे याद रख पाना सरल होता है. इस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने अपनी जाँच में पाया कि लोग यदि आसान अक्षरों में लिखे पाठ को पढते हैं तो उनका दिमाग एक तरह से ऑटो मोड में चला जाता है और वे उस पाठ को कंठस्त नहीं कर पाते. परंतु वही लेख यदि पढने में थोडी दिक्कत आए ऐसे फोंट में लिखा जाए तो वह पाठ लोगों को याद रह जाता है.

इसकी वजह यह है कि जब कठीन फोंट में लिखे लेख को पढने का कार्य दिमाग को दिया जाता है तो वह प्रक्रिया थोडी लम्बी हो जाती है. दिमाग को उस पाठ को पढने में दिक्कत आती है तो हमारा ध्यान भी काफी जाता है और इससे याद रखने की क्षमता बढ जाती है.

शोधकर्ताओं का मानना है कि Arial और Times New Roman फोंट में लिखे गए लेख पढने में सरल हो सकते हैं परंतु यदि कोई लेख Comic Sans जैसे किसी फोंट मे लिखा गया हो तो उसे याद रख पाना सरल होता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS