Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कहीं भी बनाइए अपना स्टूडियो, अनोखी डिजाइन

Print PDF

portable-studioआप एक उभरते हुए छायाकार हैं और रास्ते में चलते हुए आपको अचानक ख्याल आता है कि आपको अभी एक स्टूडियो की आवश्यकता है ताकी आप कुछ तस्वीरें खींच सके तो आप क्या करेंगे. उस इलाके में मौजूद किसी फोटो स्टूडियो को तलाशेंगे या खुद अपना स्टूडियो खड़ा कर लेंगे?

सुनने में अजीब लगता है परंतु यह सच है. अब इस तरह का पोर्टेबल स्टूडियो भी उपलब्ध है जिसे आप जब चाहे और जहाँ चाहें खड़ा कर सकते हैं. इसे Inflatable Photo Studio (IPS) कहते हैं और यह दो माप में आता है. छोटा स्टूडियो 12 * 7 * 10 फूट का है और बडा स्टूडियो 20 * 12 * 12 का है. ये पोर्टेबल स्टूडियो मात्र 3 मिनट के भीतर फुल कर स्टूडियो का रूप धर लेता है.

इस आईपीएस के निर्माता कम्पनी का दावा है कि यह 6 इंच मोटे प्लास्टिक की बॉडी से बना है और किसी भी प्रकार की रोशनी इस स्टूडियो के भीतर नहीं जा पाती है.

छोटे स्टूडियो की कीमत है करीब 15000 रूपए और बड़े स्टूडियो की कीमत Rs. 20000. वैसे आपको एक्ज़ॉस्ट पंखें अलग से खरीदने पडेंगे जिसकी कीमत भी लगभग इतनी ही बैठती है.

इस बारे में अधिक जानकारी.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS