Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

अनोखा मग जो चाय को गर्म और शराब को ठंडी रखता है

Print PDF
ibp-mugयह एक ऐसा मग है जिसमें यदि आप चाय पी रहे हैं तो आपको चाय के ठंडी हो जाने की चिंता नहीं रहेगी और यदि शराब या बीयर पी रहे हैं तो भी निश्चिंत रह सकते हैं कि वह ठंडी ही रहेगी.

जर्मनी के दो वैज्ञानिकों क्लौज़ सेडबाउर और हर्बर्ट साइनसबिचलर ने यह मग तैयार किया है. इस मग को तैयार करने के लिए उन्होनें फेस चैंज मैटिरियल या PCM का इस्तेमाल किया है. इस पदार्थ का उपयोग निर्माण स्थलों पर होता है जहाँ कमरों की दिवारों के मध्य इसे लगाया जाता है, जिससे सूर्य की गर्मी घर में दाखिल ना हो.

अब यही पदार्थे इस मग की सतह के अंदर डाला गया है. जब मग में गर्म चाय डाली जाती है तो वह मग की सतह के अंदर ठोस स्वरूप में स्थित पीसीएम को पिघला देती है और वह मोम का रूप धारण कर लेता है. इसके बाद यह स्पंज का कार्य करता है और गर्मी को सोखकर संग्रहित कर लेता है और इससे मग की उष्णता बनी रहती है और चाय 30 मिनट तक गर्म रह जाती है.

इन वैज्ञानिकों के अनुसार चाय पीने का असली मज़ा तब आता है जब वह 58 डिग्री सैल्सियस जितनी गर्म हो. और इस पदार्थ को उसी प्रकार से बनाया गया है कि वह इतने तापमान को बनाए रखे.

ठंडे द्रव्य डालते समय यह इससे उल्टा व्यवहार करता है, और ठंडक बनाए रखता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS