Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

नई तकनीकी आँख, जो 'सब देखेगी"

Print PDF
survillanceतो अगली बार जब सुरक्षा अधिकारी किसी घटना की जाँच करेंगे तो वे सीसीटीवी फूटेज की धुँधली और आकार प्रकार में बिगडी हुई छवि की बजाय सुस्पष्ट और काफी बड़े क्षैत्र को कवर कर रही फूटेज को देख रहे होंगे. अमरीका के डिपार्टपेंट ऑफ होमलैंड सेक्यूरिटी साइंस एंड टेक्नोलोजी डायरेक्टोरेट ने एक नए प्रकार का खोजी सिस्टम तैयार किया है, जो व्यापक क्षैत्र पर नजर रख सकता है और सीसीटीवी तकनीक से कहीं बेहतर है.

फिलहाल यह सिस्टम विकास के दौर में हैं परंतु परीक्षणों के दौरान इस सिस्टम के काफी अच्छे नतीजे प्राप्त हुए हैं. इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसकी मदद से काफी बड़े क्षैत्र पर एक साथ नजर रखी जा सकती है. इस तकनीक में कई सारी वीडियो कैमरा पहले से तय दूरी पर लगाए जाते हैं और इसकी इमैज स्टिचिंग तकनीक उन कैमरों द्वारा कैद की जा रही छवियों को आपस में जोड़ कर एक विस्तृत छवि बना देती है. इससे शोधकर्ता काफी बड़े क्षैत्र पर एक साथ नजर रख पाते हैं और कोई भी व्यक्ति सुरक्षा अधिकारियों की आँख से बच नहीं पाता.

इस तकनीक के माध्यम से काफी स्पष्ट तस्वीर उपलब्ध होती है. इसके कैमरों के द्वारा 100 मेगापिक्सल की तस्वीरें खींची जाती है, जिससे साबित होता है कि उनका रिजोल्यूशन काफी अच्छा होगा.

एक दूसरी सुविधा यह है कि वर्चुअल कंट्रोल पैनल की मदद से अलग अलग सुरक्षा अधिकारी एक साथ अलग अलग क्षैत्र की तस्वीरों को जूम, पैन या घुमा पाते हैं. इससे कम समय में अधिक जानकारियाँ प्राप्त हो जाती है.

आईएसआईएस [Imaging System for Immersive Surveillance] के प्रोग्राम मैनेजर जॉन फोर्चुन के अनुसार - इस सिस्टम से प्राप्त तस्वीरें हाई रिजोल्यूशन की होती हैं और काफी डिटेल वाली भी. इससे सुरक्षा अधिकारियों को काफी सुविधा प्राप्त होती है.

यह सिस्टम जल्द ही अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS