Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

सिंथेटिक डिएनए स्प्रे से चोरों की आई शामत

Print PDF

selectadnaब्रिटेन के छोटे और मध्यम दुकानदारों के लिए खुशी की बात है कि उनके पास अब एक ऐसा हथियार आ गया है जो ना केवल चोरों को डराकर दूर भगा सकता है बल्कि "खतरनाक" चोरों और लूटेरों को पुलिस के हाथों पकडवाने में मददगार भी साबित हो सकता है. ब्रिटेन के दुकानदारों के पास जो नया हथियार आया है वह देखने में मामूली स्प्रे है परंतु है काफी अलग.

यह डिवाइज़ सिंथेटिक डीएनए स्प्रे करता है जो चोरों के शरीर से चिपक जाता है. इस स्प्रे को निकालना काफी मुश्किल होता है और इससे चोरों की पहचान उजागर हो जाती है. यह स्प्रे पराबैंगनी किरणों के सम्पर्क में आते ही चमकने लगता है. जिससे रात के अंधेरें में भी चोरी करने के बाद कहीं छिपे हुए चोरों को ढूंढ निकालना आसान हो जाता है.

सलेक्टाडीएनए नामक इस डिवाइज़ के अंदर एक ऐसा सोल्यूशन भरा हुआ होता है जो शरीर को कोई नुकसान तो नहीं पहुचाता परंतु उससे चिपककर सिंथेटिक डीएनए की शृंखला बना देता है. इस डिवाइज़ को बनाने वाले एंड्रु नाइट के अनुसार इस चिपके हुए सोल्यूशन को बार बार धोने से भी यह उतरता नहीं है. इसको शरीर से उतारने में काफी समय लगता है.

परंतु यह स्प्रे नथुनों, कान के भीतर और नाखूनों के अंदर भी चला जाता है जहाँ से इसे निकालना और भी कठीन हो जाता है. और इससे पुलिस का काम आसान हो जाता है. क्योंकि जब ऐसे किसी चोर के शरीर के ऊपर पराबैंगनी किरणें डाली जाती है तो उसके शरीर के वे हिस्से चमकने लगते हैं और इससे साबित हो जाता है कि वही चोर है.

और फिर शायद यह सब करना भी पड़े. क्योंकि यह स्प्रे चोरों को डराकर दूर रखने के लिए काफी है. लंडन के कई दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के दरवाजों पर चेतावनी वाला बोर्ड लगा दिया है कि यहाँ सलेक्टाडीएनए का इस्तेमाल होता है, इसलिए बेहतर है दूर ही रहो.

दुकानदारों को उम्मीद है कि मात्र इस चेतावनी का भी चोरों पर बड़ा मानसिक असर पड़ेगा और वे चोरी करने के लिए दुकानों में घूसने से पहले दो बार सोचेंगे.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS