Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

आइरनमैन हकीकत में, अमेरीका में बना पावरसूट

Print PDF

army-ironmanहॉलीवुड की फिल्म आइरनमैन में एक हथियार बनाने वाली कम्पनी का मुखिया अपने लिए लोहे की एक सूट बनाता जिसे पहनते ही वह आइरनमैन बन जाता है और उसके आगे कोई नहीं टिक पाता. वह तो काल्पनिक कथा है परंतु अब अमेरीका के वास्तविक आइरनमैन युद्धक्षैत्र में विरोधियों से लोहा लेते दिखाई देंगे.


हथियार बनाने वाली एक अमेरीकी कम्पनी आइरनमैन की तरह की पावरसूट बना रही है. कम्पनी का दावा है कि अगले पाँच वर्षों के भीतर वह इस सूट को बना लेगी और फिर इसका इस्तेमाल अमेरीका सैनिक कर पाएंगे. रायथन सार्कोस द्वारा निर्मित XOS2 नामक यह सूट इसे पहनने वाले को 70 किलो का वजन बिना किसी व्यवधान के उठा कर ले जाने की क्षमता प्रदान करता है. इस सूट से इतनी ताकत मिलती है कि इसे पहनने वाला सैनिक लकड़ी की चार मोटी प्लाय को आसानी से तोड़ कर आगे बढ सकता है.



इस सूट के दो प्रकार हैं. कमर से नीचे पहनने वाले सूट की सहायता से भारी गोला बारूद साथ लिया जा सकता है और पूरे शरीर पर पहना जा सकने वाले सूट में गोला बारूद के साथ साथ पानी, अन्य सप्लाय संसाधन, गोलियों की पेटियाँ और यहाँ तक की टेंक के शेल भी लगाए जा सकते हैं.

रायथन के टेस्ट इंजीनियर रेक्स जैम्सन के अनुसार - इसे पहनने के बाद आपको मानो लगता है कि बस अब कोई मुझे रोक नहीं पाएगा. आप आराम से सारे व्यवधान तोडते हुए आगे निकल जाते हैं और आप पर कोई गोली असर नहीं करती.

आइरनमैन सिरीज की फिल्मों में एजेंट फि कौलसन की भूमिका करने वाले हॉलीवुड अभिनेता क्लार्क ग्रेग ने इस सूट को पहना और जाँचा. उनके अनुसार यह सूट आज की तारीख में आइरनमैन की सूट के सबसे करीब है.

उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि यह सबकुछ इतनी तेजी से हो गया. भविष्य में आइरनमैन कल्पना नहीं हकीकत होगा.

कोर, अनोखा रोबोट जो लोगों को उठाकर घुमाएगा

7 शानदार ह्युमनोइड रोबोट जो बनाएंगे जीवन आसान

अनोखा रोबोट जो खाना भी खाए और शौच भी जाए
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS