Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

1500 रूपए का लैपटोप, क्या है खूबी?

Print PDF
1500-laptopगुरुवार को मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने केवल पंद्रह सौ रुपए में लैपटॉप जैसा उपकरण जारी किया जो कि विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है.

इसे ‘कंप्यूटिंग कम एक्सेस डिवाइस’ के तौर पर देखा जा रहा है. टेबलेट पीसी और लैपटॉप के जैसी लगने वाली इस डिवाइस को आईआईटी खडकपुर, आईआईटी कानपुर - मद्रास - मुम्बई, और आईआईएस बंगालुरू के तकनीकविदों ने मिलकर बनाया है.

मानव संसाधन मंत्रालय की मंशा है कि यह उपकरण सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की है.

क्या है इसमें?
यह एक सिंगल यूनिट डिवाइज़ है. इसमें एक टचस्क्रीन है और एक बिल्ट इन कीपैड है. इसमें हार्ड ड्राइव नहीं है. यह 2 जीबी रैम के साथ आता है. इसमें वाइफाइ कनेक्शन, यूएसबी पोर्ट और कुछ अन्य यूटिलिटी जैसे कि पीडीएफ रीडर, मल्टीमीडिया व्यूवर आदि हैं.

मंत्रालय की मंशा 500 रूपए में इस तरह की डिवाइज उपलब्ध कराने की थी. परंतु मूल कीमत उस लक्ष्य से 3 गुना अधिक है. परंतु फिर भी यह काफी कम है और बडी संख्या में उत्पादन शुरू होने पर लागत और भी कम हो जाएगी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS