सर्च इंजिन का बादशाह गूगल अगले वर्ष के प्रारम्भ में अपना मोबाइल फोन लॉंच करने जा रहा है. ताइवान की एचटीसी कोर्प द्वारा निर्मित इस फोन का नाम है नेक्सस वन. गूगल ने पिछले सप्ताह अपने ब्लॉग पर लिखा था कि यह मोबाइल फोन तैयार है और गूगल के 20 हजार कर्मचारी इसे टेस्ट कर रहे हैं. सम्भावना है कि जनवरी 2010 तक यह फोन बाज़ार में उपलब्ध हो जाए.
खूबियाँ:
एप्पल के आईफोन की तरह यह भी एक टचस्क्रीन फोन होगा लेकिन इसकी स्क्रीन आईफोन से बड़ी होगी. एक विशेषता यह भी है कि इसकी स्क्रीन एलइडी नहीं होगी बल्कि ओएलइडी तकनीक से बनी होगी. यह फोन अनलोक संस्करण में आएगा. यानी कि फोनधारक अपनी पसंद का ओपरेटर चुन पाएगा. एप्पल आईफोन यह सुविधा नहीं देता.
सम्भावना है कि इस फोन में 5 मेगापिक्सल कैमेरा ऑटोफोकस सुविधा के साथ आएगा. यह फोन गूगल के एंड्रोइड ओपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा और सम्भावना है कि इसमें MicroSD, Wi-Fi और ब्लूटूथ सुविधा होगी. यह फोन Qualcomm Snapdragon 1GHz प्रोसेसर से युक्त होगा.

