Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

रिम ने लॉंच किया नया ब्लैकबेरी टोर्च 9800, आईफोन से टक्कर

Print PDF

blackberry-torchरिसर्च इन मोशन ने ब्लैकबेरी सिरीज़ का नया स्मार्ट फोन ब्लैकबेरी टोर्च 9800 लॉंच किया है. जानकारों का मानना है कि यह नया फोन तेजी से आगे बढ रहे एपल के आईफोन की बढत को रोकने के लिए लॉंच किया गया है.

रिम के ब्लैकबेरी टोर्च में कोई क्रांतिकारी फीचर तो नहीं जोड़ा गया है परंतु कुछ सोफ्टवेर अपडेट डाली गई है और इसकी पैकेजिंग आईफोन की तरह की गई है. यह एक टचस्क्रीन स्लाइडर फोन है. यानी कि प्रयोक्ता को आईफोन की तरह टचस्क्रीन का मज़ा भी मिलेगा और ब्लैकबेरी की पहचान स्वरूपी क्वेरटी कीपैड की सुविधा भी मिलेगी. यह ब्लैकबेरी सिरीज का पहला स्लाइडर फोन है.

ब्लैकबेरी टोर्च में नया ओपरेटिंग सिस्टम जोड़ा गया है. यह फोन 4 जीबी मैमरी और 5 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है. इस फोन के साथ ट्विटर, फेसबुक, मायस्पेस जैसे लोकप्रिय सोश्यल नेटवर्किंग साइटों की अप्लिकेशनें पहले से इंस्टाल है. इस मोबाइल फोन में नया वेब ब्राउज़र जोड़ा गया है जो पहले से काफी तेज़ है और HTML5 को समर्थन देता है. इस फोन की मल्टीटच सुविधा वेब ब्राउजिंग को और भी सुविधाजनक बना देती है.

तकनीक विशेषज्ञों का मानना है कि यह फोन रिम के प्रतिस्पर्धियों पर अंकुश लगाने के लिए लॉंच किया जा रहा है, परंतु ब्लैकबेरी के प्रयोक्ताओं के ऊपर इस फोन का कुछ खास असर होने की उम्मीद नहीं है. आज

बाज़ार में रिम करीब 20% हिस्से के साथ अग्रणी है, उसके बाद गूगल के एंड्रोइड आधारित स्मार्ट फोन आते हैं जिनका बाज़ार 15% तक है और उसके बाद 10% बाज़ार के साथ आईफोन आता है. अभी भी प्रतिस्पर्धा इन तीन डिवाइजों और ओपरेटिंग सिस्टम के बीच ही है क्योंकि नोकिया के सिम्बीयन ओपरेटिंग सिस्टम आधारित स्मार्ट फोनों का बाज़ार इन सभी स्मार्टफोनों के कुल व्यापार से भी अधिक है.

ब्लैकबेरी टोर्च की बिक्री अमेरिका में 12 अगस्त से शुरू होगी. इसके लिए रिम ने एटीएंडटी के साथ समझौता किया है. एटीएंडटी इस फोन को दो साल के कोंट्राक्ट के साथ 199.99 डॉलर में उपलब्ध कराएगा. लगभग यही कीमत आईफोन की भी है. रोचक बात यह है कि एपल ने भी एटीएंडटी के साथ ही समझौता किया है और आईफोन खरीदने के ईच्छुक लोगों को एटीएंडटी कनेक्शन लेना होता है. यानी कि अब प्रयोक्ताओं को सीधे सीधे दो विकल्प मिलेंगे, या तो आईफोन लो या ब्लैकबेरी टोर्च.

लेकिन क्या यह फोन बाज़ार में धूम मचा पाएगा? तकनीक विशेषज्ञ माइकल ग्राटेनबर्ग का कहना है कि ब्लैकबेरी के चाहकों और प्रयोक्ताओं के लिए यह फोन एक अच्छा अपडेट जरूर है, परंतु यह उम्मीद करना बेमानी है कि यह फोन धूम मचा देगा.

एनपीडी विश्लेषक रोज़ रूबीन के अनुसार यह फोन बाजार में ब्लैकबेरी की साख बढाएगा और उसके बाज़ार को गिरने से रोकेगा. परंतु इसमें कोई नया क्रांतिकारी फीचर नहीं जोड़ा गया है और यह एक अपडेट फोन अधिक है, इसलिए एपल और गूगल फिलहाल चैन की सांस ले सकते हैं.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS