कम्प्यूटर हार्डवेर बनाने वाली कम्पनी डेल जल्द ही एक टेबलेट पीसी को बाजार में उतारने जा रही है. 5 इंच के इस टेबलेट पीसी का नाम है स्ट्रीक और इसे एपल के बहुप्रचारित और हिट डिवाइज आईपैड के सम्भावित सबसे बडे प्रतिस्पर्धी के तौर पर देखा जा रहा है.
यह डिवाइज गूगल के एंड्रोइड ओएस पर चलेगी.
यह टेबलेट पीसी फिलहाल अमेरीका मे ही लॉंच किया जा रहा है. डेल के इस टेबलेट पीसी को खरीदने के ईच्छुक लोगों के पास दो स्कीम में से कोई एक चुनने का अवसर होगा. एटीएंडटी के दो साल के कोंट्राक्ट के साथ यह टेबलेट 299 डॉलर में आएगा और कोंट्राक्ट के बिना इसकी कीमत 550 डॉलर के आसपास होगी.
दोनों ही सूरत में इसकी कीमत एपल के आईपैड से कम ही होगी.

