Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

जल्द आ रहे हैं मिनी आईपैड और आईफोन 5

Print PDF
ipad-newयदि कुछ मीडिया खबरों और अफवाहों पर गौर करें तो पता चलता है कि सॉफ्टवेर और हार्डवेर बनानी वाली प्रसिद्ध कम्पनी एपल जल्द ही अपने लोकप्रिय उत्पादों के नए संस्करण जारी करने वाला है. खबर है कि एपल इस वर्ष दिसम्बर तक आईपैड का छोटा मॉडल बाज़ार में उतारने की पूरी तैयारी कर चुका है. इसके अलावा आईफोन के पाँचवे संस्करण को भी उम्मीद से पहले लॉंच किया जा सकता है.

छोटे आईपैड के बारे में जानकारी एक चीनी समाचार पत्र ने लीक की है. इस समाचार पत्र की खबर पर इसलिए यकीन किया जा सकता है क्योंकि आईपैड के लॉंच होने से पहले इसी समाचार पत्र ने उससे संबंधित खबर  लीक की थी. तब उसका अनुमान सही साबित हुआ था.

इस समाचारपत्र की खबर के अनुसार क्रिसमस के दौरान बिक्री को को बढाने के आशय के साथ एपल आईपैड का मिनी संस्करण लॉंच करेगा. यह आईपैड मूल आईपैड से थोड़ा छोटा होगा और करीब 200 ग्राम हल्का होगा. इकोनोमिक डेली न्यूज़ नामक इस अखबार के अनुसार इस उत्पाद से संबंधित कोंट्राक्ट ताईवान की कई कम्पनियों को दिए गए हैं. एपल का इरादा आईपैड के सस्ते संस्करण को बाज़ार में उतारना है ताकी अन्य उत्पादकों के अपेक्षाकृत सस्ते इसी तरह के उत्पादों को टक्कर दी जा सके.

इसके अलावा एपल आईपोड के नए संस्करण भी जल्द ही लॉंच कर सकता है. खबर है कि एपल अब लोकप्रिय गैजेट आईपोड शफल में भी टचस्क्रीन सुविधा देने जा रहा है. इस मॉडल में 1.7 ईंच की टचस्क्रीन लगाई जाएगी.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS