Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

भारतीय ई-बुक रिडर 'विंक' जल्द बाजार में

Print PDF

winkसितम्बर माह से भारत की पहली ई-बुक रिडर होने का दावा करने वाली "विंक" क्रॉमा के शोरूम से खरीदी जा सकेगी. विंक नामक ई-बुक रिडर का निर्माण किया है बेंगलोर स्थित ईसी मीडिया ने.

भारतीय भाषाओं का समर्थन इसकी सबसे बड़ी विशेषता है. इस ईबुक रिडर पर हिन्दी सहित कई भारतीय भाषाओं की किताबें पढ़ी जा सकती है. निर्माताओं का दावा है कि लगभग 2 लाख किताबें, पत्रिकाएं व अखबार आप उनकी ऑनलाइन दूकान से खरीद सकते है और वह भी भारतीय मुद्रा में. किताबें जहाँ पेपरबैक संस्करण से 50 से 75 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध होगी, लम्बे काल में यह ईबुक रिडर फायदे का सौदा साबित होगी.

यह उपकरण मात्र 11 एमएम मोटा है और वजन में भी हल्का है. साथ ही सामग्री का प्रदर्शन ई-ईंक तकनीक से किया जाता है जिससे पढ़ते समय असली छपे हुए पन्ने पढ़ने का अहसास होता है. अन्य एलसीडी स्क्रीनों की तरह इसमें बैकलिट नहीं होती अतः इस पर पढ़ने के लिए प्रकाश की जरूरत होती है, ठीक वैसे ही जैसे किताब पढ़ने के लिए होती  है. इससे बैटरी की बचत भी होती है. एक बार पूरी तरह चार्ज हो जाने पर इसकी बैटरी लगातार 300 घंटे काम कर सकती है.

2 जीबी मेमरी (स्मृति) अंतरनिर्मित है तथा इसे बढ़ाने के लिए अलग से एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है. 3.5एमएम ईयरफोन जैक तथा मिनि यूएसबी पोर्ट भी है. इसके कुछ मॉडल वाय-फाय व 3जी का समर्थन भी करते है. इस पर टेक्स्ट, आरटीएफ, पीडीएफ, डॉक जैसे प्रारूपों में सामग्री को पढ़ा जा सकता है. इसके क्यूवर्टी की-बोर्ड की सहायता से शब्दों को खोजने व टाइप करने की सुविधा भी है. इसके माध्यम से ई-मेल किये व प्राप्त किये जा सकते है.

रही बात कीमत की तो बताया जा रहा है कि  इसका सबसे सस्ता मॉडल rupee-symbol211500 में उपलब्ध होगा.

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS