भारत सरकार ने एचसीएल टेक्नोलोजी लि. को बहुप्रतिक्षित सस्ता टेबलेट पीसी बनाने का ठेका दिया है. खबर है कि यह कम्पनी 10 जनवरी 2011 तक लगभग 1500 रूपए के इस टेबलेट पीसी को लॉंच कर देगी.एंड्रोइड आधारित यह टेबलेट पीसी विद्यार्थियों को ध्यान मे रखकर बनाया जा रहा है. भारत सरकार ने इसका प्रोटोटाइप पिछले महिने जारी किया था और इसकी रूपरेखा 23 जुलाई को तैयार की गई थी.
यह टेबलेट पीसी 5,7 और 9 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें 2 जीबी रेम, वाईफाई, यूएसबी पोर्ट, 2 वाट पावर सिस्टम होगा. इसमे ब्राउज़र, पीडीएफ रीडर, वीडियो कांफ्रेसिंग की सुविधा होगी और ओपन ऑफिस मीडिया प्लेयर, रिमोट डिवाइज मैनेजमेंट भी होगा.

