Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

जीफाय लाएगा सस्ते 3जी फोन

Print PDF
gfiveचीन की मोबाइल निर्माता कम्पनी जीफाय भारत में सस्ते 3जी और स्मार्टफोन लॉंच करेगी. कम्पनी का इरादा 5000 रूपए से कम कीमत के 3जी फोन लॉंच करना है. इससे भारत के बृहद बाजार में पहले से जारी कडी प्रतिस्पर्धा और तीव्र बन जाएगी.

जीफाय का कहना है कि वे 4-5 नए मॉडल लॉंच करेंगे जो 5000 रूपए से कम कीमत के होंगे. कम्पनी का इरादा टेबलेट पीसी और नेटबुक लॉंच करना है. इसके अलावा कम्पनी का इरादा भारत में ही रीसर्च एंड डेवलपमेंट यूनिट स्थापित करना है और इसके लिए सरकार से अनुमति मांगी जाएगी.

भारत में जीफाय ने अब तक 1 करोड से अधिक मोबाइल फोन बेचे हैं.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS