Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

ज्यांगा ने फ्लोक को खरीदा

Print PDF
flockशायद आपने ज्यांगा का नाम ना सुना हो परंतु बहुत सम्भव है कि फार्मविले का नाम सुना हो. फेसबुक पर खेला जाने वाला यह अति लोकप्रिय खेल अपनी निर्माता कम्पनी की पहचान है. ज्यांगा ने फार्मविले के अलावा माफिया वार और सिटीविले जैसे लोकप्रिय खेल भी बनाए हैं.

पिछले 6 महिनों में कम्पनी ने बाजार में अपनी स्थिति सुधारने और मजबूत करने के लिए 7 कम्पनियों का अधिग्रहण किया है और इनमें से सबसे नई कम्पनी है फ्लोक. फ्लोक एक ब्राउज़र है जो फेसबुक, ट्विटर आदि के स्टेटस को साइडबार में दिखाता है और साथ ही लिंक शेरिंग साइटो पर कडियाँ साझा करने की सुविधा देता है. फ्लोक ब्राउजर बनाने वाली कम्पनी (इसी नाम से) का दावा है कि उनके बनाए ब्राउजर को दुनिया भर में करीब 1 करोड़ लोग इस्तेमाल करते हैं, हालाँकि यह दावा थोडा अतिश्योक्तिपूर्ण लगता है.

बहरहाल अब फ्लोक के कर्मचारी ज्यांगा की ऑफिस में बैठेंगे और उनका मुख्य कार्य होगा ज्यांगा को अपने खेल अप्लिकेशनों को प्लेटफार्म मुक्त बनाने में मदद करना. ज्यांगा का इरादा अपने खेलों को किसी भी प्लेटफार्म पर खेलने लायक बनाना है.

ज्यांगा गूगल की नई खेल आधारित अप्लिकेशन के प्रोजेक्ट से भी जुडा है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS