Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

"App" बना वर्ष 2010 का सबसे लोकप्रिय अंग्रेजी शब्द

Print PDF
वैसे यह शब्द मूल शब्द "Application" का संक्षिप्त रूप है, परंतु यह इतना लोकप्रिय हो चुका है कि इसे अमेरिकन डायलेक्ट सोसाइटी ने वर्ष 2010 के सबसे लोकप्रिय शब्द के रूप में प्रमाणित किया है.

हालाँकि कई लोग इससे खुश नहीं भी हैं. App को वैसे एक अभद्र शब्द माना जाता है. इसका एक अर्थ वानर भी होता है. परंतु लोग इसे अप्लिकेशन के छोटे स्वरूप के रूप में ही अधिक पसंद करते हैं. आज मोबाइल और इंटरनेट पर लाखों की संख्या में मुफ्त और सशूल्क अप्लिकेशनें मौजूद हैं और हर दिन करोड़ों लोग इनका लाभ लेते हैं, इसलिए इस शब्द की लोकप्रियता भी दिनोंदिन बढती जा रही है.

लोकप्रिय शब्दों में दूसरे स्थान पर 'Nom' है जिसका अर्थ होता है स्वादिष्ट खाना. यह शब्द भी चैट और ट्विटर आदि पर अधिक इस्तेमाल किया जाता है.

पिछले वर्ष Tweet को वर्ष के शब्द के रूप में पहचान मिली थी. दूसरी तरफ Google दशक का शब्द माना जाता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS