स्मार्टफोन आज के जमाने की एक आवश्यकता बन गए हैं. कम्पनियों के कर्मचारियों के लिए हर पल बॉस के ईमेल के लिए तैयार रहना आम बात हो गई है. कम्पनियाँ अब अपने कर्मचारियों को खुद का स्मार्टफोन इस्तेमाल करने की छूट देती है परंतु इसके लिए ब्लैकबेरी जैसे सुरक्षित गैजेट को ही प्राथमिकता दी जाती है.
परंतु कर्मचारियों के लिए दिक्कत यह हो जाती है कि यदि वे अपने ब्लैकबेरी को ऑफिस के काम के लिए इस्तेमाल करें तो निजी उपयोग के लिए फिर कोई अन्य मोबाइल हैंडसेट का इस्तेमाल करे. क्योंकि ब्लैकबेरी पर फिर ऑफिस से सम्बंधित आँकडे, ईमेल, संदेश और कोंटैक्ट होते हैं.
ब्लैकबेरी जल्द ही इससे छूटकारा दिला सकता है. ब्लैकबेरी बनाने वाली कम्पनी रिसर्च इन मोशन एक ऐसा फोन लॉंच करना चाहती हो जो टू-इन-वन की तरह काम करे. इस तकनीक के तहत प्रयोक्ता एक ही हैंडसेट को ऑफिस और निजी इस प्रकार से इस्तेमाल कर पाएंगे. ऑफिस के काम की चीजें और निजी उपयोग की चीजें अलग अलग रहेंगी, फोन भले ही एक हो.
इससे प्रयोक्ताओं को अपनी निजी जानकारियों और ऑफिस सम्बंधित जानकारियों को समायोजित करने में आसानी होगी.

