Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

आई-फोन 4एस, क्या है नया

Print PDF
iphone4sवे जो आइ-फोन 5 की प्रतिक्षा कर रहे थे, उन्हें आइ-फोन 4 के उत्तर-कृति (सिक्वल) संस्करण 4s से ही संतोष करना पड़ा है. इसके बाद भी नए संस्करण में नया क्या है, यह जानने की जिज्ञासा कम नहीं हुई है. यही कारण है कि नए संस्करण के जारी होने के साथ ही उत्पादक कम्पनी मैक की साइट चाहकों के भारी आगमन के कारण दबाव में दिखी.
वे जो आइ-फोन 5 की प्रतिक्षा कर रहे थे, उन्हें आइ-फोन 4 के उत्तर-कृति (सिक्वल) संस्करण 4s से ही संतोष करना पड़ा है. इसके बाद भी नए संस्करण में नया क्या है, यह जानने की जिज्ञासा कम नहीं हुई है. यही कारण है कि नए संस्करण के जारी होने के साथ ही उत्पादक कम्पनी मैक की साइट चाहकों के भारी आगमन के कारण दबाव में दिखी.

नए संस्करण में शामिल की गई खुबियाँ जो आइ-फोन के प्रसंशक जानना चाहते है:

वजन : नया आइ-फोन 4S अपने पूर्व संस्करण आइ-फोन 4 से कुछ ग्राम यानी 3 ग्राम ज्यादा भारी है.

प्रदर्शन :
डिस्प्ले का जहाँ तक प्रश्न है, नया फोन में कोई परिवर्तन नहीं है, इसमें 3.5 इंच एलईडी बैकलिड आईपीएस 640 x 960 पिक्सल की स्क्रीन है.

प्रोसेसर व रैम :
जो बड़ा परिवर्तन किया गया है वह है फोन को ड्यूअल कोर की शक्ति दी गई है. इस बार 1GHz एकल कोर प्रोसेसर के स्थान पर 1GHz वाला एआरएम A9 द्वि-कोर प्रोसेसर डाला गया है. रैम भी 512 एमबी से बढ़ा कर 1 जीबी कर दी गई है.

कैमरा :
नए आइ-फोन 4S में पूर्व के 5 एमपी के स्थान पर 8 मैगा-पिक्सल वाला कैमरा लगा है जो 1080 पी. हाई-डेफिनेशन पर रिकोर्डिंग करने में सक्षम है.

आइओएस 5 :
नया फोन ऑपरेटिंग सिस्टम 5 के साथ उपलब्ध है. हालाकि पूर्व के संस्करणों को भी इससे अद्यतित तो किया ही जा सकता है.

ध्वनि से संचालन : नये फोन को आवाज के माध्यम से निर्देश दे कर संचालित किया जा सकता है. वर्तमान में अंग्रेजी के अतिरिक्त फ्रैंच व जर्मन में यह सुविधा उपलब्ध है.

बैटरी :
कम्पनी का दावा है कि 3जी नेटवर्क का उपयोग करते हुए नए फोन पर लगातार 8 घंटे बात की जा सकती है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS