क्या आपको अपने पति पर संदेह है कि वे आपको धोखा दे रहे हैं? अब आप घर बैठे DNA जाँच कर इस बात का पता लगा सकती हैं. एक ऑस्ट्रेलियन कम्पनी ने DIY पेटरनिटी टेस्ट करने के लिए एक DNA किट उपलब्ध कराई है जिसे ओनलाइन खरीदा सकता है. इस किट की मदद से घर बैठे ही DNA प्रोफाइलिंग की जा सकती है. easyDNA नामक कम्पनी का दावा है कि उनकी किट के द्वारा की गई जाँच एकदम सटीक होती है और उसमें संदेह की गुँजाईश नहीं रहती. यह DNA प्रोफाइलिंग जाँच किसी भी चीज जैसे कि च्विइंग गम, डाक टिकट, शेविंग रेज़र, टूथब्रश, टिस्यू पेपर, सिगरेट के खोल, कपडों, टोपी आदि पर की जा सकती है.
कम्पनी का दावा है कि इस किट की मदद से यह पता लगाया जा सकता है कि कोई व्यक्ति किसी शिशु या बच्चे का पिता [या माता] है या नहीं. इसके नतीजे सकारात्मक परिस्थितियों में 99.9999% सही होते हैं और नकारात्मक परिस्थितियों में 100% सही होते हैं.
लेकिन क्या यह सच है?
इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है. easyDNA की किट के द्वारा की गई जाँच वैध नहीं है. हालाँकि कम्पनी का दावा है कि उसकी अमेरीकन शाखा को वहाँ के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है. परंतु यह सच है कि कम्पनी की किट के द्वारा की जा रही जाँच को ऑस्ट्रेलिया मे भी मान्यता प्राप्त नहीं हुई है. यह दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है कि इस किट के नतीजे सही ही आएंगे.
ऑस्ट्रेलियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हैरी हैमली का कहना है कि - जैनिटिक टेस्ट काफी जटील होते हैं और उनसे नतीजे प्राप्त करने की प्रक्रिया काफी लम्बी और तकनीकी रूप से कठीन होती है. इसलिए यह मान लेना कि एक छोटी से डिवाइज से घर बैठे ही DNA जाँच की जा सकेगी, मानने में नहीं आती.
डॉ. हैमली का मानना है कि इस तरह की किट से होनी वाली DNA प्रोफाइलिंग को मान्यता प्रदान करने का प्रश्न ही नहीं उठता. उन्होने कहा कि - इस किट से निकलने वाले नतीजे गलत भी हो सकते हैं और इससे समाज मे अराजकता फैल सकती है.

