दुनिया की सबसे सस्ती कार बनाने के बाद टाटा का इरादा अब सबसे सस्ता आईटी सोल्यूशन देना लगता है. एक खबर के अनुसार टाटा समूह की आईटी फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ जल्द ही भारत की सबसे सस्ती क्लाउड कम्प्यूटिंग सेवा शुरू करने जा रही है. जानकारों के अनुसार टीसीएस की यह नई सेवा छोटे और मझौले आकार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी. टीसीएस की इस नई नैनो क्लाउड कम्प्यूटिंग सेवा का उद्देश्य छोटे व्यापारियों को आईटी की पहुँच प्रदान करना है. यह सेवा सस्ते मासिक दर पर व्यापारियों और छोटी कम्पनियों को क्लाउड कम्प्यूटिंग वातावरण उपलब्ध कराएगी.
इस सेवा के माध्यम से हार्डवेर, नेटवर्किंग और सोफ्टवेर सेवाओं को शामिल किया जाएगा. इससे छोटे उद्यमी अपने प्रबंधन खर्च को करीब 35 से 40% तक कम कर पाएंगे. टीसीएस की क्लाउड कम्प्यूटिंग सेवा आम तौर पर प्रचलित वार्षीक कोंट्राक्ट की बजाय मासिक दर पर काम करेगी. हालाँकि इस सेवा का उपयोग करने वाले प्रयोक्ता को 3 वर्ष तक का कोंट्राक्ट करना होगा.
टीसीएस का इरादा इस सेवा को सितम्बर 2010 तक लॉंच करने का है. इस सेवा को पहले भारत में तथा बाद में दुनिया भर में लॉंच किया जाना है. विशेषज्ञो का मानना है कि यह सेवा ना केवल टीसीएस को निर्णायक बढत प्रदान करेगी बल्कि भारत के छोटे व्यापारियों और कम्पनियों के ऑफिस प्रबंधन को हमेशा के लिए बदल देगी. इस सेवा को रिटायर हो रहे रतन टाटा की आखिरी बडी योजना माना जा रहा है.
क्या होती है क्लाउड कम्प्यूटिंग?
क्लाउड कम्प्यूटिंग इंटरनेट आधारित कम्प्यूटिंग होती है जहाँ आप अपने सभी स्रोतों, जानकारियों, सोफ्टवेरों और दस्तावेजों को ओनलाइन साझा करते हैं. इसके लिए
पीसी, मोबाइल तथा अन्य डिवाइज उपयोग में लिए जाते हैं.

