यह कार देखने में विचित्र लगती है परंतु इसकी माइलेज मूँह में पानी ला दे इतनी है. 1 गैलन ईंधन के साथ यह कार 100 मील तक का सफर तय कर सकती है वह भी 4 यात्रियों के साथ.इस कार को प्रोग्रेसीव इंसुरेंस ऑटोमेटिव एक्स प्राइज़ से सम्मानित किया गया है. यह पुरस्कार उन ऑटो उत्पादों को दिया जाता है जो अपनी अनोखी डिजाइन और क्षमता का प्रदर्शन करते हैं और जिनकी वाणिज्यिक उत्पादन की सम्भावना प्रबल होती है.
एडिसन2 नामक यह कार वर्जीनिया की एक कम्पनी के द्वारा बनाई गई है. इसमें बेहद हल्के पदार्थों का उपयोग किया गया है और इसकी एयरोडायनेमिक डिजाइन हवा के अवरोध को एकदम कम कर देती है.
इस कार में सिंगल सिलिंडर मोटरसाइकल इंजिन लगा है जो 85% इथेनोल और 15% गेसोलीन के मिश्रण जो जलाकर ऊर्जा उत्पन्न करता है. इस कार में इलैक्ट्रिक इंजिन की बजाय इंटरनल कम्बसन इंजिन का उपयोग किया गया है ताकी बैटरी लगाने की आवश्यकता ना पड़े. कार बनाने वाले इंजीनियरों के अनुसार बैटरियाँ काफी भारी होती है और काफी जगह घेरती है इसलिए उन्हें निकाल दिया गया.
इस कार का वजन मात्र 377 किलो है जो कि अन्य किसी स्मार्ट कार के वजन [725 किलो के आसपास] से काफी कम है. यह कार 100 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है. इसमें साधारण एयरकंडिशनर और हीटर लगा है.
एडिसन2 भविष्य की कार है.

