यह तितली किसी आम तितली की तरह ही उडती है, अंतर इतना है कि इसमें प्राण नहीं है. यह मशीन है जो जापानी वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई है. कुछ जापानी शोधकर्ताओं की टीम ने ओर्निथोपर प्रजाति की तितली का मॉडल तैयार किया जो उड सकता है. इस टीम ने इसके बाद इस कृत्रिम तितली की उडान की फिल्म उतारी और उसकी जाँच की.
इस प्रयोग का उद्देश्य तितली की उडान के पीछे के एयरोडायनेमिज़्म को पहचानना था. यह इसलिए विशेष है क्योंकि इस नस्ल की तितली का शरीर आम तितली से अलग है. इसके पंख अपेक्षाकृत काफी बड़े होते हैं. इसके अलावा इस तितली के फोरविंग व्यवधान उत्पन्न करते हैं इसलिए इस तितली की उड़न प्रक्रिया काफी अलग होती है.
बडे पंख और फोरविंग की वजह से यह तितली तेजी से पंख फडफडा नहीं पाती. ओर्निथोपर की उडान प्रक्रिया काफी सामान्य होती है.
जापानी वैज्ञानिकों ने इस तितली की नकल तैयार कर उसे उडाया और उसकी फिल्म उतारी. फिल्म की जाँच करने पर पता चला कि यह तितली सामान्य तितली की तरह ही उड पाती है, भले ही उसके आगे कई व्यवधान हों.
इस मॉडल ने सही कार्य किया और अब इस तितली की एयरोडायनेमिक सरंचना भविष्य के हवाई मॉडल बनाने में उपयोगी साबित होंगे.

