आप अपनी पत्नी को स्वयं प्रोग्राम कर पाएंगे! वह वही कार्य करेगी जो आप चाहेंगे. वह हर समय खुश रहेगी और आपकी हर जरूरतों को पूरा करेगी. और तो और वह आपसे नाराज़ भी नहीं होगी.
ज्यादा खुश मत होइए क्योंकि ऐसे रोबोट सिर्फ पुरूषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाओं के लिए भी बनेंगे. यानी महिलाएँ भी अपनी पसंद का रोबोटिक "पति" चुन पाएंगी!
लेकिन क्या ऐसा सचमुच में होगा?
2009 के लोबनेर पुरस्कार के विजेता डेविड लेवी इससे सहमत हैं. उनका कहना है कि अगले 50 वर्ष बाद इंसान रोबोट से शादी करेंगे.
डेविड ने वाशिंगटन टाइम्स से कहा - "लोगों को रोबोट से कम समस्या होगी. वे रोबोट के साथ लम्बे संबंध बनाएंगे और उनके साथ खुश रहेंगे. लोग अपनी यौन समस्याओं का निवारण रोबोट के माध्यम से किया करेंगे. रोबोट लोगों की यौन ईच्छाओं की पूर्ति करेंगे."
यहाँ तक तो ठीक है, लेकिन विवाह? डेविड का कहना है कि ऐसा जरूर होगा. भविष्य में इंसान और रोबोट विवाह करें तो आश्चर्य नहीं होगा. लेकिन सोनी के आईबो नामक रोबोटिक कुत्ते को बनानी वाली टीम के सदस्य फेड्रिक केम्लान इससे समहत नहीं हैं.
फेड्रिक का कहना है कि रोबोट चाहे जितने विकसित हो जाएँ वे इंसानों की जगह नहीं ले पाएंगे. यह सच है कि भविष्य में काफी परिष्कृत रोबोट बनेंगे और उनमें से कई सचमुच में "सेक्सी" होंगे! लेकिन वे इंसानों जैसे नहीं बन पाएंगे.
फेड्रिक मानते हैं कि भविष्य में "सेक्स रोबोट" का बड़ा बाजार होगा, लेकिन यह उम्मीद करना कि इंसान और रोबोट विवाह करेंगे, गलत है.
भविष्य में इंसानों और मशीन के बीच की दूरी सिकुड़ जाएगी लेकिन वे दोनों "एक" हो जाएंगे इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.
[ऊपर तस्वीर में : ली ट्रंक अपनी रोबोटिक पत्नी आइको के साथ. ली ने स्वयं आइको का निर्माण किया है.]

