Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कीट पतंगो की तर्ज पर बना अनोखा रोबोट

Print PDF
perchingrobotयह एक अनोखा रोबोट है जो एकदम छोटा सा है और ठीक उसी तरह से काम करता है जिस तरह से ग्रासहोपर करते हैं. इस रोबोट का व्यवहार भी ग्रासहोपर की तरह होता है. वह ठीक उसी तरह से उडान भरता है और ठीक उसी तरह से कूदता भी है.

इस रोबोट का विकास अगली पीढी के तकनीक सक्षम रक्षा उपकरण बनाने का एक हिस्सा है. अब इस तरह की मशीनें बनाई जा रही हैं जो कृत्रिम बुद्धिमता यानी कि artificial intelligence से युक्त हो.

इस रोबोट को बनाया है लेबोरेटरी ऑफ इंटेलिजेंट सिस्टम्स, स्विट्ज़रलैंड के मर्को कोवाक और उनके साथियों ने. यह रोबोट अपना रास्ता स्वयं चुनता है और हल्की उडान भरते हुए और छलांगे लगाकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुँच जाता है. यह कुछ कुछ वैसा ही व्यवहार है जैसा कई कीट पतंगों में देखा जाता है.

तो क्या यह रोबोट पूरी तरह से कीट पतंगो के व्यवहार पर ही आधारित है? इस प्रश्न पर कोवाक का जवाब यह है - "हम आँख बंद कर प्रकृति की नकल नहीं कर रहे, परंतु हम कुछ स्थापित मूल्यों को अपना रहे हैं और उन्हें और बेहतर बना रहे हैं. कीट पतंगो का सामान्य व्यवहार जैसे कि कूदना, उडना और चिपकना काफी महत्वपूर्ण है और इससे काफी सहूलियत भी आ जाती है."

यह व्यवहार काफी महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि इससे कोई रोबोट काफी उबड खाबड और दुरूह जगहों पर भी चल सकते हैं और दुर्गम स्थानों तक उनकी पहुँच हो जाती है. इस रोबोट के कई उपयोग हो सकते हैं. शहरी इलाकों में किसी आपदा के समय ये रोबोट फंसे हुए लोगों तक पहुँच सकते हैं और युद्ध के समय भी काफी काम आ सकते हैं.

ये रोबोट विशेष है क्योंकि ये छोटे हैं, हल्के हैं और उपयोग में आसान भी. इन्हें संचालित करने के लिए किसी बड़ॆ कम्प्यूटर सिस्टम की आवश्यकता नहीं पडती. इन रोबोट के ऊपर भारी भरकम बैटरियाँ भी नहीं लगी होती है. अपनी ऊर्जा को बचाए रखने के लिए ये रोबोट कीट पतंगो की तरह ही थोडी थोडी देर बाद रूक जाते हैं और स्थिर हो जाते हैं. इससे ऊर्जा का अनावश्यक व्यय खत्म हो जाता है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS