Wednesday, May 23rd

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

कोर, अनोखा रोबोट जो लोगों को उठाकर घुमाएगा

Print PDF

coreजापान के छिबा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी जो कि रोबोटिक्स के क्षैत्र में तरह तरह के प्रयोग करने के लिए विख्यात है, ने एक ऐसे रोबोट का प्रोटोटाइप तैयार किया है जो अपंग व्यक्तियों को उठाकर एक जगह से दूसरी जगह जा सकता है.


कोर, नामक यह रोबोट 6 फूट 2 ईंच लम्बा है और इसका वजन है 228 किलो. यह रोबोट अभी प्रोटोटाइप अवस्था में है परन्तु उसका विकास कर रही टीम का दावा है कि अभी से ही यह रोबोट काम करने के लिए तैयार हो चुका है. इस रोबोट का इस्तेमाल भवन निर्माण के दौरान हो सकता है और लोगों को यहाँ से वहाँ ले जाने में भी. यह रोबोट 100 किलो तक वजन आराम से उठा सकता है.

वैसे देखा जाए तो इस रोबोट के मात्र पाँव ही है. पाँवों के ऊपर एक प्लेटफार्म रखा हुआ है जिसपर वजन रखा जा सकता है या फिर किसी को बिठाया जा सकता है. कोर अपने पाँवों को मोड़ सकता है और इंसानों की तरह झुककर चल पाता है.



इसको विकसित करने वाली टीम का इरादा 2012 तक इसका वाणिज्यिक इस्तेमाल शुरू करना है.

7 शानदार ह्युमनोइड रोबोट जो बनाएंगे जीवन आसान

अनोखा रोबोट जो खाना भी खाए और शौच भी जाए

कीट पतंगो की तर्ज पर बना अनोखा रोबोट

सोचिए और हो गया! दिमाग पढेगी नई रोबोटिक दुनिया

BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS