दुनिया में रोबोटिक क्षैत्र में तरह तरह प्रयोग और विकास हो रहे हैं. इसकी मिसाल है दो नए रोबोट. इनमें से एक रोबोट हंस के जैसा है और वह नृत्य कर आपका मनोरंजन करता है तो दूसरा रोबोट आपके बाल धोता है.
स्वीडन की मालार्डेलेन यूनिवर्सिटी के द्वारा विकसित यह "हंस" रोबोट चार मिनट तक नृत्य कर सकता है और इसको नृत्य के लिए प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एसा यूनांडर कारिन ने तैयार किया है. यह रोबोट छूने पर प्रतिक्रिया भी देता है.
लगभग 1 मीटर लम्बा यह हंस रोबोट छात्रों के एक प्रोजेक्ट का भाग था परन्तु बाद में इसे और अधिक विकसित किया गया. इस रोबोट में कुल 19 अलग अलग जोड़े हैं जो कि बेहद लचीली हैं. इस प्रोजेक्ट से जुडे कर्सटिन गौफिन के अनुसार - हमारे इस रोबोट की मदद से हम यह दिखाना चाहते हैं कि रोबोटिक क्षैत्र में कितने प्रयोग हो सकते हैं. हम हमारे दर्शकों को हमेशा एक नया अनुभव दे सकते हैं.
और ऐसा हुआ भी क्योंकि जब इस रोबोट का प्रदर्शन एक प्रदर्शनी के दौरान किया गया तो इस बैले डांस करने वाले रोबोट को देखकर वहाँ उपस्थित लोगों की आँखे भर आई. इससे साबित हुआ कि हम अपनी भावनाओं को एक मशीन से जोड़ सकते हैं यदि वह सजीव प्रतित हो.
बाल धोने वाला रोबोट:
जापान के इंजीनियरों ने यह रोबोट बनाया है जो किसी विशेषज्ञ की तरह आपके बाल धो सकता है. इस रोबोट के दो हाथ हैं और प्रत्यैक में 8 ऊंगलियाँ हैं. इसके अलावा इसकी दो मोटरजन्य बाहें हैं.
पेनासोनिक कम्पनी के द्वारा बनाया गया यह रोबोट बाल धोने में विशेषज्ञ है. इसकी बाहें किसी भी व्यक्ति के सिर का माप ले सकती है और यह रोबोट यह जान पाता है कि सिर का कौन सा हिस्सा नाजूक है और कहाँ कितना दबाव डालना है. इसके बाद इसकी 16 ऊंगलियाँ अपने काम पर लग जाती है.
इस रोबोट का इस्तेमाल स्पा और अस्पतालों में किया जा सकेगा. इससे अस्पताल के कर्मचारियों को मरीजों के बाल धोने जैसे कार्य नहीं करने पड़ेंगे और उनका समय बचेगा.

