Monday, Feb 13th

अंतिम अपडेट:04:05:04 AM IST

आइदा करता है गाड़ी चलाना सुरक्षित और मजेदार

Print PDF
aidaअमेरिका की प्रसिद्ध मसैचुएट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी के संशोधकों ने एक नन्हा और प्यारा सा रोबोट बनाया है जिसे कार के डेशबोर्ड पर सजाया जा सकता है. लेकिन ध्यान रहे यह सिर्फ सजाने की ही चीज नहीं है.

यह आइदा [Affective Intelligent Driving Agent] है जो ना केवल आपका मन बहलाता है बल्कि आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित भी बनाता है. यह एक रोबोटिक डिवाइज़ है जो इंसानों के जैसे चेहरे बना सकता है, भावनाएँ प्रगट कर सकता है और जरूरी निर्देश दे सकता है.

आप गाड़ी के अंदर बैठे और बिना सीट बैल्ट लगाए ही गाड़ी चला दी तो आप देखेंगे कि आइदा उदास हो गया है. उसे चिंतित और दुखी देख आप समझ जाएंगे कि आपने सीट बैल्ट नहीं पहनी.

यही नहीं तय गति से तेज गाड़ी चलाने और बार बार ब्रैक और एक्सीलेटर दबाने पर भी यह कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया करता है.

इस रोबोट के साथ कुछ सेंसर आते हैं जिसे कार के अंदर और बाहर लगाया जा सकता है. ये सेंसर इस रोबोट को जरूरी आँकड़े और जानकारियाँ उपलब्ध करवाते हैं. इसका जीपीएस सिस्टम आपके रोजमर्रा के मार्ग को याद रखता है और किसी पसंदिदा जगह के आने पर आइदा खुश हो जाता है. इसके अलावा यह ड्राइवर को सही मार्ग की जानकारी भी देता है.

एक ब्रिटिश अखबार की खबर के अनुसार वाहन बनाने वाली निस्सान नामक कम्पनी ने इस रोबोट को अपनी कारों में पहले से ही इंस्टाल कर उपलब्ध करवाने में रूची दिखाई है.
BLOG COMMENTS POWERED BY DISQUS